पंजाब में रासायनिक खाद के बढ़ते उपयोग से कैंसर के रोगियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. हर रोज करीब १०० कैंसर मरीज इलाज के लोइए पंजाब से बीकानेर जाते हैं. जिस ट्रेन से जाते हैं, लोगों ने उसका नाम ' कैंसर एक्सप्रेस' रख दिया है.
यह जानकारी राज्य सभा के मनोनीत सदस्य एच.के- दुआ ने दी. उन्होंने इस मामले में वैज्ञानिक अनुसन्धान कराने और पंजाब में एक कैंसर संस्थान खोलने की आवश्यकता भी बतायी. यह रेल हर रोज दक्षिण पंजाब में अबोहर से चलती है और अगली सुबह बीकानेर पहुँचती है. ट्रेन नंबर ३३९ को लोगों ने कैंसर एक्सप्रेस नाम खुद दिया है. इस रेल में चलने वाले स्वस्थ मुसाफिर कैंसर रोगियों की दास्तान सुनते हुए जाते हैं, उन्हें उम्मीद है के उजाले दिखाते हैं, तो कुछ अपनी रुआंसे हो जाते हैं. श्री दुआ ने विशेष उल्लेख के दौरान कहा कि पंजाब के कई जिले कैंसर की महामारी का शिकार हैं लेकिन वहां एक भी बड़ा कैंसर उपचार संस्थान नहीं है. इसी का नतीजा है कि एक रेल को कैंसर एक्सप्रेस नाम मिल गया है.
साभार
नव दुनिया १० मार्च २०११
bahut badiya upyogi jaankari...dhanyavad
ReplyDelete